Haryana: हरियाणा में यहां बनेगा 300 करोड़ में वीटा मिल्क प्लांट, CM सैनी ने की घोषणा

Published On: March 10, 2026
Follow Us
A Vita milk plant will be built here in Haryana

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगभग 2 करोड़ 80 लाख हरियाणावासियों के हितों की चिंता करते हुए पूर्ण समावेशी व सबके हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है।

अम्बाला के लिए भी बजट में अभूतपूर्व घोषणाएं हुई हैं, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व राज्यमंत्री भाजपा अम्ब कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसमें सभी के हितों को ध्यान में रखकर इसे पेश किया गया है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

अम्बाला के लिए भी इस बजट में अनेक सौगातें हैं। लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत से वीटा मिल्क प्लांट बनाया जाएगा, जिसमें 5 लाख लीटर दूध की क्षमता प्रतिदिन होगी और इसी तरह का डेयरी प्लांट रेवाड़ी में भी 300 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। अम्बाला शहर को उच्च शहरों की श्रेणी में शामिल किया जाना भी सराहनीय कार्य है।

इससे अम्बाला शहर और सुंदर एवं विकसित होगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला में वीटा मिल्क प्लांट, रेल कनेक्टिविटी, अम्बाला में 9 नये सेक्टर के साथ अन्य कार्यों की सौगात होना बजट में दर्शाया गया है। इसके साथ प्रदेश की 8 सीएचसी को उन्नत बनाने का कार्य किया जाना है, जिसमें अम्बाला की चौड़मस्तपुर सीएचसी शामिल है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला परिषद के चेयरमैन सरदार मक्खन सिंह लबाणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा, मंडल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी संजीव गोयल टोनी, शोभा पूनिया, गुरजंट सिंह के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment