Haryana: हरियाणा में शादी विवाह के सीजन में सिलेंडर की टेंशन? सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Published On: March 15, 2026
Follow Us
Haryana: हरियाणा में शादी विवाह के सीजन में सिलेंडर की टेंशन? सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने कामर्शियल LPG गैस सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अब नई व्यवस्था लागू कर दी है। हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में उपायुक्तों की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडरों का आवंटन करेगी। कामर्शियल LPG सिलिंडर की दैनिक औसत खपत का 20 फीसद हिस्सा प्रदेश सरकार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस रसोई गैस का उपयोग विशेष रूप से आवश्यक सेवाओं के लिए किया जाएगा। अस्पतालों को कामर्शियल LPG सिलिंडर प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों को भी जरूरत के मुताबिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। शादी विवाह समारोहों के लिए भी जरूरत के आधार पर सिलिंडर दिए जा सकेंगे।

राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

विशेष तौर पर बेटियों की शादी विवाह के मामलों को प्राथमिकता दी जा सकती है। हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक सभी जिले में बनने वाली कमेटी में जिला के एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीईओ सदस्य होंगे, जबकि डीएफएसई सदस्य सचिव होंगे। यह कमेटी जिला में उपलब्ध LPG स्टाक और जरूरत को देखते हुए सिलिंडरों का आवंटन करेगी।

अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कामर्शियल LPG सिलिंडर देने में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए गए हैं कि वे तेल विपणन कंपनियों के स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर 20 फीसद LPG स्टाक की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment