Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, श्रम विभाग ने किया बड़ा ऐलान

Published On: March 16, 2026
Follow Us
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा श्रम विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना’ के तहत यदि किसी पंजीकृत कामगार की कार्यस्थल पर दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके नामांकित व्यक्ति (Nominee) या कानूनी उत्तराधिकारी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। विभाग के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य संकट की घड़ी में श्रमिक परिवार को सीधा आर्थिक संबल प्रदान करना है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के लिए केवल वही कामगार पात्र माने जाएंगे, जिनका विभाग में नियमित पंजीकरण है। दुर्घटना की स्थिति में सहायता राशि प्राप्त करने के लिए परिजनों को कुछ अनिवार्य दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इनमें संबंधित मामले में दर्ज एफआईआर (FIR) की प्रति, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र का होना सबसे जरूरी है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रार्थी को ‘क्लेम फॉर्म-18’ के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन जमा होने के बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारी द्वारा मामले की गहन जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद अधिकारी की अनुशंसा (Recommendation) रिपोर्ट के आधार पर ही नामांकित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी के खाते में 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जाती है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment