Haryana: हरियाणा में घर खरीदना हुआ महंगा, 12 प्रतिशत तक बढ़े रेट; कैबिनेट ने दी मंजूरी

Published On: March 25, 2026
Follow Us
Buying a home in Haryana has become more expensive

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब घर खरीदना महंगा हो जाएगा। हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल की मीटिंग में किफायती आवास नीति-2013 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। हरियाणा के CM सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम 1975 की धारा 9A के तहत बदलाव किया गया है।

इस नीति में संशोधन का उद्देश्य किफायती आवास परियोजनाओं को प्रोत्साहन देना और लक्षित लाभार्थियों तक सही दरों पर आवास उपलब्ध कराना है। हरियाणा में किफायती आवास के रेट 12% तक बढ़ाई गई है।

कैबिनेट मंत्रिमंडल ने उद्योग संगठनों और डेवलपर्स से प्राप्त अनुरोधों का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया है। इन अनुरोधों में भू-खरीद लागत, निर्माण सामग्री के रेटों में बढ़ोतरी और श्रम लागत में इजाफा प्रमुख कारण बताए गए हैं, जिससे किफायती आवास परियोजनाओं का निर्माण चुनौतीपूर्ण हो गया था।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

हरियाणा में अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग (एजीएच) परियोजनाओं के तहत अब अपार्टमेंट यूनिट्स की आवंटन दरों में औसतन 10 % से 12 % तक बढ़ोतरी की गई है।

बॉल्कनी की दरें…

हरियाणा के गुरुग्राम में अब 5 हजार 575 रुपये प्रति वर्गगज की दरें तय की गई, जबकि बाल्कनी के लिए अतिरिक्त 1300 रुपये वर्ग फुट (अधिकतम 1 लाख 30 हजार) रुपये देने होंगे। इसी प्रकार से हरियाणा के जिला फरीदाबाद व सोहना में यह दर 5 हजार 450 रुपये प्रति वर्ग फुट होगी। बाल्कनी की दरें सभी शहरों में एक समान रहेंगी।

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

हरियाणा के अन्य हाई और मीडियम पोटेंशियल शहरों में अफोर्डेबल फ्लैट्स के लिए अब उपभोक्ताओं को 5 हजार 50 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से राशि देनी होगी। लो-पोटेंशियल शहरों के लिए 4 हजार 250 रुपये प्रति वर्ग फुट की दरें तय की गई हैं।

बता दें कि यह दरें उन सभी लाइसेंसों पर लागू होंगी जिनमें अभी तक आवंटन नहीं हुआ है। जिन मामलों में आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं, वहां संशोधित दर के अनुसार अंतर राशि सफल आवेदकों से वसूली जाएगी, लेकिन ड्रा पुराने आवेदन के आधार पर ही आयोजित होगा।

हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment