Haryana: हरियाणा के इन गांवों में पंच, सरपंच व पंचायत समितियों के रिक्त पदों के लिए होंगे उपचुनाव, देखें लिस्ट ​​​​​​​

Published On: March 28, 2026
Follow Us
By-elections will be held for the vacant posts of Panch, Sarpanch and Panchayat Samitis in these villages of Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच व पंचायत समितियों के रिक्त पदों के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों/पंचायत समिति की वार्डवार मतदाता सूची का 27 मार्च को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

खंड बड़ागुढ़ा की ग्राम पंचायत मलड़ी एवं बीरूवालागुढा की वार्डवार मतदाता सूची की प्रतियां प्राप्त करने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बड़ागुढा में संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार खंड डबवाली की आठ ग्राम पंचायतें गांव डबवाली, बिज्जुवाली, तेजाखेड़ा, लखुआना, गोरीवाला, मौजगढ, आसाखेड़ा व नीलांवाली की मतदाता सूची बीडीपीओ कार्यालय डबवाली से प्राप्त की जा सकती है।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

खंड ऐलनाबाद की रिक्त पद के लिए पंचायत उप चुनाव से संबंधित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची बीडीपीओ कार्यालय ऐलनाबाद से प्राप्त होगी। इसके अलावा खंड नाथुसरी चौपटा की तीन ग्राम पंचायत अलीमोहम्मद, बरूवाली-द्वितीय तथा शेरपुरा की मतदाता सूची बीडीपीओ कार्यालय नाथुसरी चौपटा से प्राप्त की जा सकती है। खंड ओढा की संबंधित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची बीडीपीओ कार्यालय ओढा से प्राप्त की जा सकती है।

खंड रानियां की ग्राम पंचायत गिदड़ांवाली, धोतड़, धमोड़ाथेड़ी, ढुढिय़ांवाली की मतदाता सूची बीडीपीओ कार्यालय रानियां तथा खंड सिरसा की ग्राम पंचायत झोपड़ा, फरवाई कलां, मंगाला, थेड़ी बाबा सावन सिंह व पंचायत समिति के समस्त वार्डों की मतदाता सूची बीडीपीओ कार्यालय सिरसा से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा सभी खंडों की मतदाता सूची की प्रतियां जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिरसा कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment