Haryana: हरियाणा में जमीनी विवाद बना खूनी जंग, बेटे ने अपने ही पिता पर चला दी गोलियां

Published On: March 31, 2026
Follow Us
Land dispute turns into bloody war in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के झज्जर जिले के गांव ढाकला में जमीनी विवाद ने खूनी जंग का खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां एक बेटे ने अपने ही 65 वर्षीय पिता को गोली मार दी। घायल की पहचान ईश्वर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम पिता-पुत्र के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे सतीश ने गुस्से में आकर अपने पिता पर फायरिंग कर दी। गोली ईश्वर के कंधे और एक पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। Haryana News

हालत गंभीर

युवाओं में तेजी से बढ़ रही है थायराइड की बीमारी, समय पर इलाज नहीं कराने पर समस्या हो सकती है गंभीर

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजनों ने घायल ईश्वर को तुरंत झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। Haryana News

शिक्षा विभाग में क्लर्क

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आरोपी सतीश शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Haryana News

नूंह में लस्सी पीने से एक ही परिवार के 11 लोगों की बिगड़ी हालत

दहशत का माहौल

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा के सबसे बुजुर्ग पूर्व विधायक सहीराम धारणिया ने 104 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment