पंजोखरा साहिब के निवासियों को रिंग रोड पर तीन अंडरपास व सर्विस दिखाया नक्शा, संतुष्टि जताई

Published On: May 1, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 30 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में बन रही रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब की ओर आना-जाना जल्द ही आसान होगा। रिंग रोड तक आने-जाने के लिए गांव पंजोखरा साहिब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा तीन अंडरपास तथा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनाई जा रही है।

श्री विज आज अम्बाला छावनी में अपने आवास पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से चर्चा के उपरांत गांव पंजोखरा साहिब के निवासियों से बातचीत कर रहे थे।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि रिंग रोड से दूसरी तरफ भी आने – जाने के लिए गांव के निवासियों को दिक्कत नहीं होगी और निश्चित अंतराल के बाद तीन अंडरपास यहां पर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के ठीक पास से एक सर्विस लेन भी बनाई जा रही है जिसकी कनेक्टिविटी रिंग रोड पर होगी।

इससे पहले, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके सिन्हा ने ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को बताया कि रिंग रोड पर जो तीन अंडरपास हैं वह जड़ौत-पंजोखरा साहिब रोड, बसौली-पंजोखरा साहिब रोड और तिसम्बली-पंजोखरा साहिब रोड पर है। तीनों अंडरपास के जरिए ग्रामवासी रिंग रोड के दोनों तरफ आसानी से आ-जा सकेंगे और रिंग रोड पर भी चढ़ने के लिए सर्विस लेन से रास्ता उपलब्ध होगा।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

गौरतलब है कि पूर्व में पंजोखरा साहिब के निवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए उन्हें रिंग रोड तक आने-जाने के लिए सर्विस लेन बनाने की मांग की थी जो अब पूरी हो चुकी है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लगभग 40 किमी. लंबी सिक्स लेन ग्रीनफील्ड रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है जोकि आगामी समय में जल्द पूरा होने वाला है। रिंग रोड निर्माण का उद्देश्य शहर के ट्रैफिक जाम को कम करना है। इस परियोजना के तहत एनएच 152, एनएच-344, एनएच-444A और एनएच-44 (दिल्ली-जालंधर) को आपस में जोड़ा जाएगा जिससे अंबाला छावनी और शहर क्षेत्र में ट्रैफ़िक जाम की समस्या दूर होगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment