राजकीय आईटीआई हसनगढ़ में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब का शुभारंभ, कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

Published On: May 1, 2026
Follow Us

रोहतक, 30 अप्रैल। उपायुक्त सचिन गुप्ता तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह ने हसनगढ़ गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मारुति सुजुकी द्वारा स्थापित किये गए एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि उन्हें डिप्लोमा प्राप्त करने के उपरांत रोजगार प्राप्त करने में सुविधा हों तथा उद्योगों को उनकी जरूरत अनुसार प्रशिक्षित युवा मिल सकें।


उपायुक्त सचिन गुप्ता तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह ने मारुति सुजुकी के अधिकारियों के साथ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब का निरीक्षण किया तथा इसकी बारिकियां समझी। सचिन गुप्ता ने कहा कि उन्होंने औद्योगिक ईकाइयों से कहा है कि वे अपनी जरूरतों बारे जानकारी दें ताकि युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित किया जा सके। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने और कौशल विकास को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक प्रयोगशालाएं युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

हरियाणा के निर्यात में लगभग 395 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की


बॉक्स :-
एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब अत्याधुनिक सुविधाएं करवाई गई उपलब्ध :-
नव स्थापित इस लैब में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें असेंबली लैब, पेंट लैब, वेल्डिंग लैब, मशीन लैब, सेफ्टी लैब तथा एमएसबीटी (मारुति सुजुकी बेसिक ट्रेनिंग) शामिल हैं। लैब में सीएनसी एवं वीएमसी मशीनें, इलेक्ट्रो-प्न्यूमैटिक एवं हाइड्रोलिक किट्स, कन्वेयर सिस्टम तथा प्रिसीजन माप उपकरण जैसी आधुनिक मशीनरी स्थापित की गई है, जिससे प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह साझेदारी उद्योग की आवश्यकताओं और तकनीकी शिक्षा के बीच अंतर को कम करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके।

बॉक्स :-
गत फरवरी माह में आयोजित रोजगार मेले में 294 अभ्यार्थियों का हुआ चयन :-
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि 26 फरवरी 2026 को आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न आईटीआई के 530 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 294 का चयन हुआ। राजकीय आईटीआई हसनगढ़ के विद्यार्थियों ने भी इसमें सफलता हासिल की, जो कौशल आधारित प्रशिक्षण की बढ़ती प्रभावशीलता को दर्शाता है। वर्ष 1962 में स्थापित राजकीय आईटीआई हसनगढ़ में वर्तमान में 19 ट्रेड संचालित हैं, जिनकी कुल सीट क्षमता 920 है। संस्थान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2025 में 93 प्रतिशत उत्तीर्णता दर और लगभग 70 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया है। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधि, संस्थान के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह पहल हरियाणा को कुशल मानव संसाधन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम रेंडोमाइजेशन की गई :- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment