एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए एडीसी ने की समन्वय बैठक की अध्यक्षता

Published On: May 4, 2026
Follow Us

गुरुग्राम, 02 मई।

जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से एडीसी सोनू भट्ट ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को गंभीर बीमारी से बचाने में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाना जरूरी है। उन्होंने दोनों विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में छात्राओं का डाटा तैयार कर टीकाकरण कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए।

*स्कूलों व पंचायतों में चलाएं जागरूकता अभियान*

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों और पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं। पीटीएम के दौरान अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व और उसकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि टीकाकरण से पहले सभी आवश्यक मानकों का पालन हो और पात्र किशोरियों तक यह सुविधा समय पर पहुंचे। एडीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जिले में कोई भी पात्र लाभार्थी इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रहे।

बैठक में जिला में टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जयप्रकाश राजलीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment