हरियाणा में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा विस्तार, प्रदेश को मिले 24 नए विशेषज्ञ डॉक्टर

Published On: May 7, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 24 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन और एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं। 

रेवाड़ी को मिले सबसे अधिक डॉक्टर

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

रेवाड़ी को सबसे अधिक 4 डॉक्टर मिले हैं। इनमें मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। वहीं  कुरुक्षेत्र और सोनीपत को 3-3, अंबाला, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद व पलवल में 2-2 और पंचकूला जबकि दादरी व सिरसा में एक-एक डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक 12 स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती हुई है जिससे मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा की सरकार ने प्रदेश के तमाम जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए एनएचएम के माध्यम से भर्ती करने का फैसला किया था। प्रदेश में करीबन 195 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं। इन सभी पदों को एनएचएम के माध्यम से भरा जाएगा।

इन खाली पदों पर इंटरव्यू भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। एमबीबीएस और डिप्लोमा वाले डॉक्टरों को एक लाख व एमडी-डीएनबी वाले विशेषज्ञ को डेढ़ लाख रुपये वेतन मिलेगा। नूंह में तैनाती पर 50 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। 

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment