हरियाणा में निकाय चुनाव का प्रचार खत्म, प्रत्याशी अब डोर टू डोर संपर्क में जुटे

Published On: May 9, 2026
Follow Us

हरियाणा निकाय चुनाव: शुक्रवार की शाम को हरियाणा में निकाय चुनाव का प्रचार शोर खत्म हो गया। अब चुनावी प्रत्याशी और उनके सर्मथक घर-घर जाकर मतदाताओं को साधने में जुटे हुए हैं। जिससे अंतिम क्षणों में किसी प्रकार की चूक ना हो जाए।

रविवार सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा मतदान

रविवार की सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तकर मतदान जारी रहेगा। चुनावों के दौरान ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम में महापौर और अध्यक्ष के लिए गुलाबी और सदस्यों के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा, जिस पर उम्मीदवार का फोटो भी अंकित होगा। कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आता है तो मतदाताओं को उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प भी मिलेगा।

6 खाली सीटों पर सदस्यों के लिए होंगे उपचुनाव

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के महापौरों और पार्षदों के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद तथा सांपला, धारूहेड़ा एवं उकलाना नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और तमाम वार्डों के सदस्यों के लिए आम चुनाव कराए जा रहे हैं। टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा की नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं के विभिन्न वार्डों की छह रिक्त सीटों पर सदस्यों के लिए उप चुनाव होंगे।

इसके अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं के तहत हिसार के ग्राम पंचायत मंडी आदमपुर और जवाहर नगर तथा कैथल के गोविंदपुरा और पोलड़ में आम चुनाव होंगे। प्रदेश की अन्य 528 खाली सीटों (पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद) पर उपचुनाव कराया जाएगा।

मतों की गणना 13 मई को होगी

स्थानीय निकायों के मतों की गणना 13 मई को सुबह आठ बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी, जबकि पंचायती राज संस्थाओं के नतीजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद कर दिए जाएंगे। आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

निकाय -मेयर प्रत्याशी -अध्यक्ष प्रत्याशी -वार्ड सदस्य -कुल प्रत्याशी

  • अंबाला नगर निगम 3 0 65 68
  • पंचकूला नगर निगम 6 0 87 93
  • सोनीपत नगर निगम 9 0 89 98
  • रेवाड़ी नगर परिषद 0 6 155 161
  • धारूहेड़ा नगर पालिका 0 6 62 68
  • सांपला नगर पालिका 0 10 44 54
  • उकलाना नगर पालिका 0 4 55 59

नगर निगम में मेयर पदों के दावेदार

1. पंचकूला नगर निगम

  • प्रत्याशी -राजनीतिक पार्टी
  • शाम लाल बंसल -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
  • सुधा भारद्वाज -कांग्रेस
  • मनोज अग्रवाल -इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)
  • राजेश कुमार -आम आदमी पार्टी (आप)
  • करनैल सिंह बांगड़ -निर्दलीय
  • चौधरी चंदन सिंह -निर्दलीय

2. अंबाला नगर निगम

  • प्रत्याशी -राजनीतिक पार्टी
  • अक्षिता सैनी -भाजपा
  • कुलविंदर कौर सैनी -कांग्रेस
  • सोनिया चौधरी -निर्दलीय

सोनीपत नगर निगम

  • प्रत्याशी -राजनीतिक पार्टी
  • राजीव जैन -भाजपा
  • कमल दिवान -कांग्रेस
  • आनंद कुमार -इनेलो
  • अनल सिंघल -निर्दलीय
  • डा. कमलेश कुमार सैनी -निर्दलीय
  • चांद राम -निर्दलीय
  • रमेश कुमार खत्री लंबरदार -निर्दलीय
  • संत धर्मवीर चोटीवाला -निर्दलीय
  • हवा सिंह -निर्दलीय

रेवाड़ी नगर परिषद की प्रधानी के लिए यह ठोक रहे ताल

  • प्रत्याशी -राजनीतिक पार्टी
  • नेहारिका -कांग्रेस
  • विनीता पिप्पल -भाजपा
  • आशा -निर्दलीय
  • दीपिका पवार -निर्दलीय
  • डा. मीनू डहीनवाल -निर्दलीय
  • शकुंतला भांडोरिया -निर्दलीय

नगर पालिकाओं की प्रधानी के लिए इनमें मुकाबला

धारुहेड़ा नगर पालिका

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा
  • प्रत्याशी -राजनीतिक पार्टी
  • कुमारी राज -कांग्रेस
  • सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा -भाजपा
  • कंवर सिंह -निर्दलीय
  • दिनेश राव -निर्दलीय
  • प्रदीप यादव -निर्दलीय
  • बाबू लाल लांबा -निर्दलीय

सांपला नगर पालिका

  • प्रत्याशी -राजनीतिक पार्टी
  • प्रवीन -भाजपा
  • अंकित पुत्र शमशेर सिंह -निर्दलीय
  • अंकित पुत्र साहिब सिंह -निर्दलीय
  • अनिल कुमार -निर्दलीय
  • मनजीत -निर्दलीय
  • राकेश कुमार -निर्दलीय
  • राम निवास -निर्दलीय
  • विकास -निर्दलीय
  • सुधीर औहल्याण -निर्दलीय
  • सुशील कुमार -निर्दलीय

उकलाना नगर पालिका

  • प्रत्याशी -राजनीतिक पार्टी
  • निकिता गोयल -भाजपा
  • मीनू रानी -निर्दलीय
  • रीमा सोनी -निर्दलीय
  • डा. सोनिया बतरा -निर्दलीय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

August 29, 2026
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

August 29, 2026
A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026

Leave a Comment