विनेश फोगाट पर बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने के आरोप में लगा बैन

Published On: May 9, 2026
Follow Us

Vinesh Phogat: सीनियर महिला पहलवान विनेश फोगाट का करियर इन दिनों मुश्किल में है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की ओर से विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। 26 जून 2026 तक महासंघ ने उनको घरेलू प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने पर भी बैन लगा दिया है। बता दें कि बीते साल ही 18 महीने बाद विनेश फोगाट ने अपने संन्यास से वापसी की थी। वो गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली थीं।

विनेश फोगाट पर गंभीर आरोप

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगाट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महासंघ का कहना है कि विनेश फोगाट के आचरण की वजह से देश की छवि खराब हुई है। इससे भारतीय कुश्ती को नुकसान पहुंचा है। इसमें WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के अंतरराष्ट्रीय नियमों और एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है।

चार आरोपों में महासंघ ने विनेश से माफी मांगी मांगने के लिए कहा है। इन आरोपों में इनमें 2024 पेरिस ओलंपिक में वजन कटौती में नाकामी के कारण हुई अयोग्यता, एंटी-डोपिंग नियमों के तहत कथित लोकेशन विफलताएं और मार्च 2024 में आयोजित चयन ट्रायल्स में दो अलग-अलग वेट कैटेगरी में कॉम्पिटिशन करना शामिल है।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय

महासंघ ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि संन्यास से वापसी करने वाले एथलीट्स के लिए UWW एंटी-डोपिंग नियमों के तहत छह महीने की नोटिस अवधि पूरी न करने के कारण विनेश फोगाट घरेलू लेवल पर कोई मुकाबला नहीं खेल सकेंगी। इस बैन की वजह से उनका नाम 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में शामिल नहीं है। विनेश फोगाट को नोटिस भेजा गया जिसका जवाब देने के लिए उन्हें 14 दिनों का समय दिया गया है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment