आज रात से हरियाणावासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, 5 जिलों में बारिश की संभावना

Published On: May 22, 2026
Follow Us

Haryana Weather Update: इन दिनों हरियाणा भीषण गर्मी से तप रहा है। लू के तपड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच एक राहत वाली खबर सामने आ रही है। प्रदेश के 5 जिलों में 22 मई यानि की आज रात से मौसम में बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इन 5 जिलों में बारिश हो सकती है।

गुरुवार को 45.8 डिग्री तापमान के साथ सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा है। यहां गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। 24 मई से मौसम फिर से खुश्क रहेगा और गर्मी में बढ़त देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने भीषण लू (Heat Wave) को लेकर ऑरेंज अर्लट जारी किया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है।

कहीं-कहीं छिटपुट बूंदा-बांदी की संभावना

 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई, धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

हिसार, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लू को लेकर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, सेानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला न्यूनतम अधिकतम

अंबाला
27.8
44.2

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

भिवानी
30
44

गुरुग्राम
30.9
42.6

हिसार
31.2
44.3

करनाल
24.8
43.1

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

रोहतक
26.2
45.5

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment