अंबाला डोमोस्टिक एयरपोर्ट अब उड़ान भरने को तैयार, कई शहरों से जुड़ेंगे रूट

Published On: May 22, 2026
Follow Us

अंबाला: लंबे समय से अंबाला और आसपास के लोग जो घरेलू हवाई सफर का इंतजार कर रहे थे उनके लिए खुशखबरी है। खबर है कि अंबाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट अब व्यावसायिक उड़ानों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। बहुत ही जल्द यहां से हवाई सफर की शुरुआत होने वाली है।

बीते दिनों ही नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) को उच्चस्तरीय टीम ने एयरपोर्ट का बारीकी से निरीक्षण किया और यहां की सुरक्षा जांच व मुस्तैदी पर पूरी तरह से सहमति जता दी है। इस मंजूरी के बाद अब बहुत जल्द अंबाला से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होने की प्रक्रिया धरातल पर उत्तरेगी।

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा की याचिका की दायर, लगाए ये आरोप

यह बहुप्रतीक्षित महत्वपूर्ण एयरपोर्ट योजना  रक्षा मंत्रालय की जमीन पर विकसित की गई है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसके लिए लगभग 20 एकड़ भूमि प्राप्त की थी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 133 करोड़ रुपये की लागत आई है।

यह एयरपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) 4.2 योजना के तहत विकसित किया गया है। योजना के अनुसार, अंबाला एयरपोर्ट से सबसे पहले श्रीनगर के लिए व्यावसायिक उड़ान शुरू की जाएगी। इसके बाद आने वाले चरणों में अंबाला को दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों से भी जोड़ा जाएगा।

महेंद्रगढ़ और आसपास के जिलों में कपास खेती घटकर बाजरा की ओर बड़ा रुझान 

हरियाणा में NCR दायरा घटाने की तैयारी, कई जिले बाहर हो सकते हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment