हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, जल्द सड़कों पर दौड़ेगी 80 इलेक्ट्रिक बसें

Published On: May 26, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में नायब सरकार प्रयासरत है। 28 जून को सीएम नायब सैनी पानीपत से इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत करेंगे। इस दौरान हरियाणा के अलग-अलग जिलों से 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। अकेले पानीपत डिपो से 40 इलेक्ट्रिक बसें रवाना होगी।

पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित देश के 9 राज्यों में भंयकर गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट

 नई इलेक्ट्रिक बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलाई जाएंगी। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को भीषण गर्मी में एसी सुविधा के साथ आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। JBM Group के इंजीनियर प्रतीक ने बताया कि 28 जून से हरियाणा में कुल 80 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलेंगी। 

अन्य रुटों पर भी बढ़ाई जा सकती है सुविधा

राम रहीम 16वीं बार पैरोल पर जेल से आया बाहर, 30 दिनों तक रहेगा सिरसा में

पानीपत रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर जयवीर सिंह के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिंघु बॉर्डर, सोनीपत, गोहाना, सफीदों, करनाल, शामली, बापौली और बबैल समेत कई प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। यात्रियों की मांग और संख्या को देखते हुए आगे अन्य रूटों पर भी सेवाएं बढ़ाई जा सकती हैं। 

हरियाणा में 11 दिनों में ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी, आज फिर बढ़े दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment