महिला हॉकी कोच बलदेव सिंह पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

Published On: May 27, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: 26 मई (मंगलवार) का दिन हरियाणा के शाहाबाद के लिए ऐतिहासिक दिन रहा।  द्रोणाचार्य अवार्डी हॉकी कोच बलदेव सिंह को राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। बरसों की तपस्या, संघर्ष और भारतीय महिला हॉकी को नई पहचान दिलाने वाले इस गुरु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मश्री से सम्मानित किया जाना पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जींद और सोनीपत के बीच चलेगी

गौरतलब है कि बलदेव सिंह ने शाहबाद में महिला हॉकी की नींव को उस वक्त मजबूत किया जब लड़कियों को खेलकूद के क्षेत्र में लाना बहुत बड़ी बात थी। सीमित संसाधनों और तमाम सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने गांव-गांव से प्रतिभाएं खोजीं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया। उनकी मेहनत और समर्पण ने शाहाबाद को भारतीय महिला हॉकी की सबसे बड़ी नर्सरी बना दिया।

बकरीद पर नूंह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

उनकी कोचिंग में तैयार हुई रानी रामपाल, नवनीत कौर, जसजीत कौर, राजवीन्द्र कौर, जॉयदीप कौर, रितु रानी, सुमन बाला जैसी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इनमें कई खिलाडिय़ों ने भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाली और विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। शाहाबाद में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, जल्द सड़कों पर दौड़ेगी 80 इलेक्ट्रिक बसें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment