सिरसा के 14 सरकारी स्कूल बनेंगे CM एक्सीलेंस स्कूल, अंग्रेजी माध्यम पर जोर

Published On: May 29, 2026
Follow Us

सिरसा: हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सिरसा जिले के 14 सरकारी स्कूलों को मुख्यमंत्री एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश (CM EEE) स्कूल परियोजना के तहत चुना है। इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और शुरुआती स्तर से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई उपलब्ध कराना है।

हरियाणा के 250 सराकरी स्कूल होंगे अपग्रेड

यह परियोजना हरियाणा सरकार की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पूरे राज्य में 250 सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूल भी निजी स्कूलों की तरह बेहतर सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र बनें। शिक्षा विभाग ने बुधवार को चयनित स्कूलों की सूची जारी की।

अधिकारियों के अनुसार इस योजना से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही अभिभावकों का भरोसा भी सरकारी स्कूलों पर बढ़ेगा। स्कूलों में स्मार्ट क्लास, बेहतर पढ़ाई का माहौल, प्रशिक्षित शिक्षक और आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

सिरसा जिले के सातों शिक्षा ब्लॉकों से 2-2 स्कूलों का चयन

सिरसा जिले के सातों शिक्षा ब्लॉकों से दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें बड़ागुढ़ा ब्लॉक के जीएसएसएस सुखचैन और जीएसएसएस फग्गू, डबवाली ब्लॉक के जीएसएसएस गोरीवाला और जीएसएसएस कालुआना, ऐलनाबाद ब्लॉक के जीएसएसएस मिर्जापुर और जीएसएसएस ढोलपालिया शामिल हैं। इसके अलावा नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के जीएसएसएस जोधकां और जीएसएसएस कागदाना, ओढ़ां ब्लॉक के जीएसएसएस नौरंग और जीएसएसएस पिपली, रानियां ब्लॉक के जीएसएसएस धुडियावाली और जीएसएसएस ओटू तथा सिरसा ब्लॉक के जीएसएसएस पतली डाबर और जीएसएसएस चामल को योजना में शामिल किया गया है।

पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मध्याम से होगी पढ़ाई

CM EEE स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं दूसरी कक्षा से हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों के अलग-अलग सेक्शन चलेंगे, ताकि छात्र और अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार माध्यम चुन सकें। सभी स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेंगे।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि छात्रों से नियमित स्कूल फंड के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को भी बिना आर्थिक बोझ के बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

शिक्षकों की नियुक्ति विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया के तहत

इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया के तहत होगी। सरकार का मानना है कि योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति से छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। योजना की एक और खास बात यह है कि हर CM EEE स्कूल आसपास के सरकारी स्कूलों के लिए “हब स्कूल” के रूप में काम करेगा। ये स्कूल दूसरे स्कूलों को पढ़ाई से जुड़ी मदद, संसाधन और शैक्षणिक मार्गदर्शन भी देंगे।

सिरसा जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फूटेला ने कहा कि यह योजना सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी बेहतर करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई और बेहतर माहौल का फायदा मिलेगा।

Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees
हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister

हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

August 27, 2026

Leave a Comment