कुरुक्षेत्र जिले में 28 किलोमीटर लंबे बाईपास प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Published On: May 30, 2026
Follow Us

कुरुक्षेत्र: केंद्र सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र के लिए 28 किलोमीटर लंबे बाईपास परियोजना को मंजूरी को दे दी गई है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लिए बाईपास परियोजना को बड़ी सौगात बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का गहरा आभार जताया।

कुरुक्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा

हरियाणा में इबोला को लेकर अलर्ट जारी, अस्पतालों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

सीएम सैनी ने कहा कि  यह परियोजना कुरुक्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी और लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर एसएच-6, एमडीआर 119, किरमच रोड, अमीन रोड और एनएच-44 को जोड़ता हुआ मथाना (एसएच-6) पर समाप्त होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र के पिपली क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा और शहर को जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों के समय की होगी बचत

फरीदाबाद जिले में आज बंद रहेगा इंटरनेट, जानिए सरकार ने क्यों लगाया बैन

सीएम ने कहा यह बाईपास दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार मार्ग के साथ-साथ पंजाब और कैथल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी आवागमन आसान बनाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यातायात अधिक सुगम होगा।

हरियाणा में 9 नई स्वास्थ्य परियोजनाओं की होगी शुरुआत, CM सैनी करेंगे उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment