हरियाणा में इबोला को लेकर अलर्ट जारी, अस्पतालों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

Published On: May 30, 2026
Follow Us

करनाल: कोरोना वायरस के बाद अब इबोला वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। करनाल के सिविल अस्पताल में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है, जबकि एक वरिष्ठ डॉक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को जारी किए विशेष निर्देश

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अंतर्गत प्रदेश के तमाम सरकारी अस्पतालों को किसी भी संभावित संक्रमण से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। करनाल सिविल अस्पताल में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन के भीतर आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

विदेशों में बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

हाल ही में अफ्रीकी देशों, खासकर कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के नए मामले सामने आए है। इन घटनाओं के बाद दुनिया भर के स्वास्थ्य तंत्र ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। हरियाणा सरकार भी किसी तरह की लापरवाही से बचने के लिए पहले से तैयारी कर रही है।

भारत में कोई मामला नहीं

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

सबसे राहत की बात यह है कि  भारत में अब तक इबोला वायरस का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। हालांकि कुछ संदिग्ध मामलों की जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और एहतियाती कदमों को मजबूत किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment