पंचकूला मेयर ऑफिस सहित कई प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

Published On: June 4, 2026
Follow Us

पंचकूला: हरियाणा में लगातार बम धमकी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पंचकूला शहर से सामने आया है। गुरुवार की सुबह उस वक्त हडकंप मच गया जब पंचकूला मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें न केवल मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि शहर के कई प्रसिद्ध मंदिरों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

यमुनानगर की डॉ. निधि महेंद्रू को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी 

यह धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने तुरंत शहर की सतर्कता को बढ़ा दिया।  पंचकूला पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ई-मेल में जिन मंदिरों का उल्लेख किया गया है, उनकी सूची को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 

पुलिस साइबर सेल की सहायता से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देखा जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

हरियाणा में बीजेपी संगठन को नई मजबूती, सतिश पूनिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment