Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश शुरू

Published On: June 11, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में गुरुवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजस्थान से सटे फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ और सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, जींद, रोहतक और झज्जर जिलों में धूलभरी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

हिसार, करनाल और सिरसा समेत कई जिलों में शाम तक बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 से 13 जून तक हरियाणा में आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहेगा। सबसे अधिक असर उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों—अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला—में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में 50 से 75 प्रतिशत तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में हवा की गति अचानक बढ़कर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने, बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने और यातायात प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि जून के शुरुआती 11 दिनों के दौरान यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम बार-बार बदल रहा है और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

August 29, 2026
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

August 29, 2026
A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026

Leave a Comment