Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Published On: June 13, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

शनिवार सुबह नारनौल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि शुक्रवार देर रात रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और फरीदाबाद समेत कई जिलों में जोरदार वर्षा दर्ज की गई। फरीदाबाद में भारी बारिश के बाद एक मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। हालांकि, किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

इससे पहले आए तूफान ने फतेहाबाद और हिसार जिलों में भी व्यापक नुकसान पहुंचाया था। वहीं, कुरुक्षेत्र में करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। तापमान में आई इस कमी से दिन और रात दोनों समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

August 29, 2026
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

August 29, 2026
A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026

Leave a Comment