*विजन-2047 के तहत आयुष सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री*

Published On: August 7, 2026
Follow Us
*विजन-2047 के तहत आयुष सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री*

*’सुरक्षित आहार’ अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार*

चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसी सोच के साथ आयुष सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि लोगों को आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा का भी अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार संकल्प पत्र और बजट में की गई घोषणाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चरखी दादरी फायरिंग कांड में कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य आरोपी भी काबू

मुख्यमंत्री हरियाणा विजन-2047 के तहत हरियाणा सिविल सचिवालय में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं, बजट घोषणाओं तथा संकल्प पत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ‘हरियाणा स्वास्थ्य एवं पोषण (सुरक्षित आहार)’ अभियान के माध्यम से प्रदेश में आयुर्वेद आधारित संतुलित एवं पौष्टिक आहार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत 847 आयुष योग सहायकों, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों तथा संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कुपोषण, एनीमिया तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ—साथ खेल भावना को बढ़ावा देना, आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार पथ्य—अपथ्य का प्रचार इत्यादि करना है।

बैठक में संकल्प पत्र के तहत जींद और रेवाड़ी में राज्य स्तरीय हर्बल गार्डन स्थापित करने की योजना की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रदेश की प्रत्येक योगशाला के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की दिशा में कार्य लगातार जारी है।

*जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी*
जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

इसके साथ ही योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को आयुष प्रणाली के तहत मान्यता देने और उनके पंजीकरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए सर्विस रूल तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक मेडिटेशन सेंटर और बड़े मेडिटेशन हॉल के निर्माण पर चर्चा हुई। इसके अलावा फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में आयुष पंचकर्म अस्पताल, भिवानी के प्रेम नगर में दीनदयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं 25 बिस्तरों वाले अस्पताल तथा गुरुग्राम के जमालपुर में पंचकर्म सुविधाओं वाली डिस्पेंसरी और अस्पताल की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि प्रदेश के लोगों को बेहतर और सुलभ आयुष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.
आईटीआई में दाखिले के तीसरे चरण की प्रक्रिया आज से शुरू, 11 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, भविष्य विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, आयुष विभाग के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक -2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment