Aaj Ka Mousam: देशवासी हो जाए सावधान! इन राज्यों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, देखें मौसम रिपोर्ट

Published On: March 28, 2026
Follow Us
Citizens beware! Heavy rain and storm alert in these states

Aaj Ka Mousam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आज यानी 29 मार्च रविवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

आइए देखें आज 29 मार्च के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

अगले 48 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए IMD ने बताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से दक्षिण भारत के एक से दो राज्य प्रभावित होंगे, जिनमें तमिलनाडु के तटीय हिस्सों पर आंधी-तूफान और बारिश दर्ज की जा सकती है। Aaj Ka Mousam

पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर धूल भरी आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश गिरने का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी भारत और पहाड़ों पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर अगले 72 घंटों तक बना रह सकता है।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना रहेगी। इधर, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने व वज्रपात का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने करवट ली और कई हिस्सों पर आंधीनुमा हवाओं के साथ बादल बरसे। मौसम विभाग ने बताया कि करीब 10 जिलों कानपुर, सीतापुर, लखनऊ और हरदोई में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

कई जिलों में 30 जिलों में रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। IMD ने शनिवार तक करीब 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, कई जगह ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। Aaj Ka Mousam

Railway News, A big gift for rail passengers
Railway News: रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, इस रूट पर नई साप्ताहिक ट्रेन 2 अप्रैल से शुरू

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में गुरुवार से बदले मौसम ने शुक्रवार की सुबह अपना रंग दिखाया और कई जगहों पर बादल बरसे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की आंधी और बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इस दौरान हवाओं के झोंको और बौछारों से मौसम काफी सुहावना रहेगा।

खासकर, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 KM की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। इधर नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम सुहावना रहेगा। तेज हवाओं और बौछारों से हवा की क्वालिटी में सुधार हुआ है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई स्थानों पर हल्की बारिश का दौर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की मजबूत संभावना है। 28 से 30 मार्च के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, शेखावटी और अजमेर संभाग में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रह सकता है। फिलहाल, मौसमी गतिविधियां होने से तापमान सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक असर दिखाई देगा और कई जगहों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां मौसम को सुहावना बनाए रखने में मदद करेंगी। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में अगले 7 दिन मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि इस दौरान राज्य के करीब 8 जिलों में मौसम खराब हो सकता है। सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया शामिल है।

How will the weather be today across the country including Haryana
Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें नई वेदर रिपोर्ट

IMD ने इस सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना के बीच ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, लिहाजा लोगों सतर्क रहने की जरूरत है। Aaj Ka Mousam

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में पिछले कई घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई ऊंचाई वाले स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। IMD ने बताया कि करीब 7 जिलों नैनीताल, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। वहीं, चंपावत और अल्मोड़ा में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 30 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बादलों का बरसना जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 28 और 31 मार्च तक राज्य के 10 जिलों में तेज आंधीनुमा हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी।

कुल्लू, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में कई हिस्सों में अंधड़ और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अन्य मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच धूप निआजती नजर आएगी। Aaj Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जम्मू-कश्मीर का मौसम बदला हुआ है। पिछले 48 घंटे से बारिश एवं बर्फबारी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक रुक-रुक कर तेज बर्फीली हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जोजिला दर्रे समेत कई जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। फिलहाल, मौसमी गतिविधियों के कारण ठंडक का एहसास हो रहा है।

Rain alert in these states of the country today
Aaj Ka Mousam: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की नई रिपोर्ट

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के दौरान तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकतर जिलों 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

फिलहाल, राज्य के अधिकांश भागों पर काले बादल छाए हुए हैं। इसी प्रकार पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले कई दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment