कल लॉन्च होगी Royal Enfield की गुरिल्ला 450, ₹2.60 लाख रुपये में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Published On: March 26, 2026
Follow Us
Royal Enfield Guerrilla 450 to be launched tomorrow

Royal Enfield के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रॉयल एनफील्ड अपने चाहने वालों के लिए अपने सेगमेंट की नई गुरिल्ला बाइक लेकर आ रहा है, जो कल लॉन्च होने वाली है। रॉयल एनफील्ड अपनी पॉपुलर बाइक गुरिल्ला 450 का 2026 मॉडल कल यानी 27 मार्च को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है। नए मॉडल में ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कई मैकेनिकल और कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सस्पेंशन में बदलाव

मौजूदा मॉडल में कुछ राइडर्स ने इसके रियर मोनोशॉक सस्पेंशन को थोड़ा सख्त बताया था। 2026 मॉडल में कंपनी इसे सॉफ्ट कर सकती है, जिससे खराब रास्तों पर बाइक चलाना आसान होगा। Royal Enfield Gorilla 450

Royal Enfield Guerrilla 450 to be launched tomorrow

क्रूज और ट्रैक्शन कंट्रोल

बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल पहले से ही आता है, इसलिए कंपनी अब इसमें ‘क्रूज कंट्रोल’ का फीचर जोड़ सकती है। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए ‘ट्रैक्शन कंट्रोल’ भी दिया जा सकता है, जो गीली या फिसलन भरी सड़कों पर बाइक की स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा। इसमें ‘बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर’ मिल सकता है, जिससे बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

टायर और ग्रिप

अभी Gorilla 450 में मोटे ड्यूल-परपज टायर मिलते हैं। नए अपडेट में कंपनी सड़क पर बेहतर पकड़ के लिए रोड-बायस्ड रेडियल टायर दे सकती है। इससे कॉर्नरिंग के दौरान राइडर का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इसमें हैंडल के कोने पर लगे मिरर का विकल्प भी मिल सकता है। Royal Enfield Gorilla 450

ऑप्शंस और ग्राफिक्स

Royal Enfield अपने नए मॉडल्स में रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करती है। Gorilla 450 में कुछ पुराने कलर्स को हटाकर नए मैट फिनिश और डुअल-टोन कलर्स शामिल किए जा सकते हैं। बाइक की विजुअल अपील बढ़ाने के लिए इसमें नए स्पोर्टी ग्राफिक्स भी दिए जा सकते हैं।

Royal Enfield Guerrilla 450 to be launched tomorrow

इंजन और परफॉर्मेंस

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

बाइक के इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें वही 452cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर शेरपा इंजन मिलेगा। यह 40 PS की पावर और 40 Nm टॉर्क जनरेट करता है। Royal Enfield Gorilla 450

इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन और स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड है। बाइक का वजन 184 KG है और इसकी सीट हाइट 780mm है, जो इसे कम हाइट वाले राइडर्स के लिए भी कंफर्टेबल बनाती है।

कीमत और मुकाबला

मौजूदा Royal Enfield Gorilla 450 की शुरुआती कीमत ₹2.56 लाख (एक्स-शोरूम) है। नए फीचर्स और अपडेट्स के बाद 2026 मॉडल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। बाजार में इसका मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400 और अपाचे RTR 310 जैसी बाइक्स से है।

Royal Enfield Guerrilla 450 to be launched tomorrow

नॉलेज बॉक्स

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

शेरपा 450 Royal Enfield का पहला लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह 452cc का सिंगल-सिलेंडर, DOHC इंजन है जो 40 PS की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘राइड-बाय-वायर’ सिस्टम है, जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बहुत स्मूद बनाता है। Royal Enfield Gorilla 450

पुरानी एनफील्ड बाइक्स के मुकाबले यह इंजन काफी हल्का है और हाई-स्पीड पर भी इसमें वाइब्रेशन बहुत कम महसूस होता है। यही इंजन हिमालयन 450 में भी इस्तेमाल किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment