Haryana: अब हरियाणा में 25 दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई पाबंदी

Published On: March 11, 2026
Follow Us
LPG cylinders will now be available in Haryana

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से हरियाणा प्रदेश में LPG की किल्लत होने लगी है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर LPG यानि रसोई गैस पर पड़ रहा है। गैस की आपूर्ति कम होने के कारण से केंद्र सरकार के निर्देश पर हरियाणा सरकार ने LPG के सिलेंडर के लिए 25 दिन की अवधि तय कर दी है।

इसी के साथ कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर अगले आदेशों तक पाबंदी लगा दी है। हालांकि, अस्पतालों की कैंटीन व शिक्षण संस्थानों के लिए सिलेंडरों देने पर रोक नहीं है। अभी तक रसोई गैस सिलेंडर देने के लिए कोई अवधि तय नहीं थी।

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन से गैस आपूर्ति करने वाली एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है। उनसे गैस उत्पादन का प्रतिदिन का डाटा भी लिया जा रहा है। देश की इंडियन ऑयल समेत सभी गैस एजेंसियों के अधिकारियों के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति महानिदेशक ने मीटिंग कर गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने को कहा है।

इस बारे में उपायुक्त तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अपने जिले की गैस एजेंसी संचालकों से प्लांट से प्रतिदिन सिलिंडरों के मिलने तथा वितरण करने का डाटा भी तैयार कर हरियाणा सरकार को भेजेंगे। हरियाणा प्रदेश के मंत्री ने बताया कि अभी LPG की आपूर्ति पर अधिक संकट नहीं है। प्लांट में उत्पादन तेज करा दिया गया है। हालांकि आगे संकट आने की संभावना को देख उक्त कदम उठाए गए हैं।

A Vita milk plant will be built here in Haryana
Haryana: हरियाणा में यहां बनेगा 300 करोड़ में वीटा मिल्क प्लांट, CM सैनी ने की घोषणा

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी स्वयं इस मामले को लेकर नजर बनाए हुए हैं। हरियाणा LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने बताया कि सरकार के नए निर्देश को लेकर सभी एजेंसी संचालकों की बैठक हुई जिसमें नियम को सख्ती से लागू करने की सहमति बनी है। इसकी जानकारी उपायुक्त और DFSC को भी दे दी गई है।

कॉमर्शियल LPG 5 दिन पहले ही महँगा हो गया था। हरियाणा प्रदेश के बाजारों में सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से इसके रेट तेजी से बढ़ गई थी। कई स्थानों पर होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को सिलेंडर तय रेट से काफी ज्यादा कीमत पर खरीदना पड़ रहा है।

Setting up industries in Haryana will now be easy
Haryana: हरियाणा में अब उद्योग लगाना होगा आसान, सेल्फ-सर्टिफिकेशन से मिलेगी अनुमति

पांच दिन पहले बाजार में कॉमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर करीब 2300 रुपये में मिल रहा था, जबकि सरकार द्वारा तय आधिकारिक रेट लगभग 1883 था। 4 दिन पहले 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ाए गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment