Haryana: हरियाणा में श्रमिकों को मकान बनाने व खरीदने के लिए सरकार दे रही 2 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ

Published On: March 30, 2026
Follow Us
The government is giving Rs 2 lakh to workers in Haryana to build and buy houses

Haryana: हरियाणा सरकार श्रमिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है ताकि उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। अब सरकार की तरफ से मजदूरों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। हरियाणा श्रम विभाग की ओर से रजिस्टर्ड श्रमिकों को मकान बनाने या खरीदने के लिए दो लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है। इस योजना का मकसद दिहाड़ी और निर्माण कार्य में लगे लोगों को खुद का पक्का मकान मुहैया कराना है।

मिली जानकारी के अनुसार, अक्सर आर्थिक तंगी के कारण मजदूर अपना घर नहीं बना पाते और कच्चे मकानों या किराए पर रहने को मजबूर होते हैं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए विभाग अब बिना किसी ब्याज के 2 लाख रुपये की मदद करने की पहल की है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि श्रमिकों पर ब्याज का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वे आसानी से आसान किश्तों में अपना पैसा लौटा सकेंगे।

There will be no more irregularities inside the ration depots of Haryana
Haryana: हरियाणा के राशन डिपो के अंदर अब नहीं होगी गड़बड़ी, सरकार अब ऐसे रखेगी सीधी नजर

इस आर्थिक मदद का लाभ उठाने के लिए आवेदक का हरियाणा श्रम विभाग में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, कामगार की लगातार पांच साल की सदस्यता पूरी होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए श्रमिकों को तय क्लेम फॉर्म-14 में अपने सभी जरूरी कागजात लगाकर विभाग में जमा करने होंगे।

इस योजना का लाभ देने के लिए विभाग ने आयु सीमा भी तय की है। आवेदक मजदूर की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही यह शर्त भी रखी गई है कि लोन के लिए आवेदन करते समय मजदूर के 60 वर्ष पूरे होने में कम से कम आठ साल का समय बाकी होना चाहिए। पात्र मजदूर समय रहते विभाग के दफ्तर या वेबसाइट पर जाकर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

46 types of crops in Haryana will get insurance cover of up to Rs 40,000
Haryana: हरियाणा में 46 प्रकार की फसलों को मिलेगा 40 हजार तक का बीमा कवर, ये नई योजना शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

There will be no more irregularities inside the ration depots of Haryana

Haryana: हरियाणा के राशन डिपो के अंदर अब नहीं होगी गड़बड़ी, सरकार अब ऐसे रखेगी सीधी नजर

March 30, 2026
46 types of crops in Haryana will get insurance cover of up to Rs 40,000

Haryana: हरियाणा में 46 प्रकार की फसलों को मिलेगा 40 हजार तक का बीमा कवर, ये नई योजना शुरू

March 30, 2026
Jaisalmer-Jaipur Leelan Express will now run with electric engine

Railway News: इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी अब जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

March 28, 2026
By-elections will be held for the vacant posts of Panch, Sarpanch and Panchayat Samitis in these villages of Haryana

Haryana: हरियाणा के इन गांवों में पंच, सरपंच व पंचायत समितियों के रिक्त पदों के लिए होंगे उपचुनाव, देखें लिस्ट ​​​​​​​

March 28, 2026
CM Saini makes a big statement regarding petroleum products in Haryana

Haryana: हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर CM सैनी का बड़ा बयान, कहा-इतना स्टॉक उपलब्ध

March 28, 2026
The government has approved Rs 45.05 crore for free books.

Haryana: हरियाणा में स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, मुफ्त किताबों के लिए सरकार ने मंजूरी किए 45.05 करोड़

March 27, 2026

Leave a Comment