जीवन ज्योति तथा PM सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिलेगी दो लाख रुपये की मदद, जाने कैसे ?

Published On: March 23, 2026
Follow Us
Under Jeevan Jyoti and PM Suraksha Bima Yojana

केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नाममात्र दर पर नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। इन योजनाओं के फार्म प्रत्येक बैंक व डाकघर में उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा करवा कर दो लाख रुपये तक का बीमा होता है।

केंद्र सरकार ने प्रत्येक बैंक उपभोक्ता को जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए दो स्कीम चलाई हुई हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना सामान्य परिवार को मुश्किल की घड़ी में आर्थिक मदद से मजबूत बनाती है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु के व्यक्ति नामांकन करवा सकते है। योजना के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करवाना होता है तथा इससे 2 लाख रुपये के जीवन बीमा का संरक्षण मिलता है।

Rain alert in these states, including Haryana
Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट! देखें मौसम अपडेट

इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं। केवल 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर इस योजना में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा संरक्षण प्राप्त होता है।

इन बीमा योजनाओं का प्रीमियम उपभोक्ता के बैंक या डाकघर खाते में से ऑटो डेबिट होता है तथा दावे की राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधे जमा हो जाती है। इन योजनाओं में नामांकन करवाने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा डाकघर से संपर्क करें।

How will the weather be across the country today on March 23?
Aaj Ka Mousam: आज 23 मार्च को कैसा रहेगा देशभर में मौसम, देखें नई रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment