Aaj Ka Mousam: आज 23 मार्च को कैसा रहेगा देशभर में मौसम, देखें नई रिपोर्ट

Published On: March 22, 2026
Follow Us
How will the weather be across the country today on March 23?

Aaj Ka Mousam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आज यानी 23 मार्च सोमवार को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

देखें आज 23 मार्च के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

देश में एक बार फिर से पूर्वी भारत और उत्तर भारत में बारिश का कहर बरपने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 23 मार्च से 26 मार्च तक के लिए बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है और सावधान रहने की जरूरत है। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

कई जगहों पर आंधी से फसल के नुकसान होने की भी संभावना है। इसके अलावा 5 से अधिक राज्यों में ओले भी गिरने की चेतावनी है।

15 राज्यों में चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत ( राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख)

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च से 26 मार्च तक राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

IMD के अनुसार 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फराबाद में बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च और 25 मार्च को पूर्वी राजस्थान में, कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज़ हवाएं (30-40 kmph की रफ़्तार से) चलने की संभावना है।

हरियाणा में 11 दिनों में ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी, आज फिर बढ़े दाम

वहीं 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)

IMD के मुताबिक 24-28 मार्च के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24, 27 और 28 तारीख को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है।

मध्य भारत (छत्तीसगढ़)

22 और 23 मार्च को छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-40 kmph की गति) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है; साथ ही 26 मार्च को विदर्भ में और 27 व 28 मार्च को छत्तीसगढ़ में बिजली चमकने की भी संभावना है। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज यानी 23 मार्च को बारिश की चेतावनी नहीं है। लेकिन सुबह और दोपहर के समय तेज हवा चलेगी।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज यानी 23 मार्च को बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 3 दिन तक तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि, फिर शुक्रवार 27 फरवरी से तेज बारिश-आंधी की चेतावनी है। यूपी के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और नोएडा में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

अब हरियाणा के गांवों में बनेगी 18 फुट चौड़ी सड़कें

इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक बिहार में आज यानी 24 मार्च से 28 मार्च के दौरान बिहार में फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी है। बिहार के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आज यानी 23 मार्च को तेज बारिश-आंधी की चेतावनी है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें देहरादून, नैनीताल चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं फिर 27 से 29 मार्च तक एक बार फिर से बारिश कहर बरपाएगी। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 23 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मूसलाधार बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिमला, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, लाहौल और स्पीति शामिल हैं।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भी आज यानी 23 मार्च को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चुरू और झुंझुनू शामिल हैं। वहीं, इस दौरान 30 से 40 की रफ्तार से हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

उत्तर-पूर्वी भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश)

हरियाणा में पशुुपालकों के लिए बड़ी सौगात, इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही घर पहुंच जाएगी मोबाइल वैन

मौसम विभाग के मुताबिक 24 मार्च को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में, गरज-चमक और तेज हवाओं (30-50 kmph की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में 22 से 24 मार्च के दौरान; और तेलंगाना में 22, 25 और 26 मार्च को अलग-थलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिम भारत

मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 मार्च को मध्य महाराष्ट्र में, तथा 23 से 25 मार्च के दौरान मराठवाड़ा में, अलग-थलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति से) चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam 23 March 2026

गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी

22 से 24 मार्च के दौरान केरल और माहे के कुछ अलग-अलग इलाकों में, तथा 22 और 23 मार्च को कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment