Haryana Weather: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Published On: March 3, 2026
Follow Us
Weather will change in Haryana from tomorrow

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में अब सर्दी के दिन खत्म हो गए है और सब धीरे धीरे गर्मी बढ़ रही है, हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की प्रदेश में कल यानी चार मार्च की रात से मौसम में बदलाव दिखाई देगा।

प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। वहीं प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की होने की भी संभावना है। Haryana Weather

प्रदेश में मार्च माह से ही गर्मी पड़ने लग गई है। जिसके कारण दिन के अलावा रात को भी तापमान बढ़ रहा है। इससे दिन में तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। Haryana Weather

Complete account of Haryana's budget
Haryana: हरियाणा के बजट का पूरा हिसाब, जाने सरकार कहाँ से लाती है पैसा ?

पंखे चलने शुरू

मार्च के शुरूआत से ही रात भी गर्म होने लगी हैं। रात का तापमान भी 15 से 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिसकी वजह से रात के समय भी लोगों ने गर्म कपड़े पहनने बंद कर दिए हैं। वहीं दिन व रात के समय भी लोगों ने पंखा चलाना शुरू कर दिया। Haryana Weather

बढ़ेगा तापमान

A father was kidnapped in a film-style incident in Haryana.
Haryana: हरियाणा में छोटे बेटे ने करवा दिया पिता का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में आए दर्जनों युवक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। Haryana Weather

शुष्क बना मौसम

वर्तमान में हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं।

The weather in Haryana will remain like this till March 4
Haryana Weather: हरियाणा में 4 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment