Haryana: हरियाणा के सिरसा में डबल मर्डर, पूर्व सरपंच और उनके भतीजे की हत्या, कई लोग घायल

Published On: March 1, 2026
Follow Us
A former sarpanch and his nephew were murdered in Sirsa

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले में 2 कनाल जमीन के विवाद में पूर्व सरपंच और उनके भतीजे की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पर घर में घुसे चार से पांच लोगों ने बरछे से ताबड़तोड़ वार किए। इस झगड़े में कुछ और लोग भी घायल हो गए। घर में खून ही खून बिखर गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों के जाने के बाद परिवार और आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए और खून से लथपथ लोगों को उठाकर कालांवाली अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने पूर्व सरपंच और उनके भतीजे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल लोगों की हालत देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। Haryana News

Haryana: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली एनडीए-प्रशिक्षित महिला फाइटर पायलट

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही कालावाली पुलिस और CIA की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए है। Haryana News

पुलिस जांच में जुटी

Haryana: हरियाणा में होटल पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस और CIA टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जरमल सिंह और दलजीत सिंह के शवों को कब्जे में लेकर कालांवाली अस्पताल में भिजवाया गया है, जहां से सिरसा के लिए रेफर किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतकों के शरीर पर बरछे से वार के चार से पांच निशान मिले है। Haryana News

साक्ष्य जुटाए जा रहे

Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना DSP संदीप धनखड़ को भी दे दी गई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच की। परिवार और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। मिली जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले की शिकायत नहीं दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment