झज्जर स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनी जनसमस्याएं

Published On: April 23, 2026
Follow Us

झज्जर, 23 अप्रैल।
जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में  आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए।


समाधान शिविर में डीसीपी बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा भी मौजूद रहे।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 6 शिकायतें दर्ज की, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश मौके पर ही दिए गए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी


उन्होंने  बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिल रहा है।


अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटान के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद बनाए रखें, ताकि समाधान की गुणवत्ता और नागरिक संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि फीडबैक प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जाए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट है या नहीं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम


दूसरी ओर गुरुवार को जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल द्वारा भी समाधान शिविरों में आमजन की समस्याएं सुनी गई और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर   डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान, सिंचाई विभाग से एक्सईएन खिवलेश भारद्वाज,एमिनेंट पर्सन गौरव सैनी  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment