लोकगीतों  के जरिए महिलाओं तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

Published On: April 22, 2026
Follow Us

झज्जर, 22 अप्रैल।  इन दिनों जिला के गांवों में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार तथा डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में  विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा और लोक शैली में ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को गांव नवादा व कन्हवा में सत्यवान एंड भजन पार्टी, गाँव दहकोरा में अशोक एंड भजन पार्टी, गांव इस्लामगढ़ व सूरजगढ़ में सतबीर एंड भजन पार्टी, गांव बेरी के वार्ड नंबर 3 से 7 में रामबीर एंड भजन पार्टी तथा गांव लुक्सर व गंगडवा में पूनम एंड भजन पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने गीत-संगीत के जरिए योजनाओं को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।
भजन पार्टी के लीडर सतबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना, वन स्टॉप सेंटर, ड्रोन दीदी, प्रत्येक जिले में स्थापित महिला थाने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वे योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखा रही हैं।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment