वार्ड 13 उपचुनाव के चलते जनसभा स्थल व होर्डिंग लगाने के लिए  स्थान निर्धारित

Published On: April 22, 2026
Follow Us


झज्जर, 22 अप्रैल।
 नगर परिषद, झज्जर वार्ड 13 उप-चुनाव  को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से उम्मीदवारों के लिए जनसभा आयोजन तथा होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनर आदि प्रचार सामग्री लगाने के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए हैं, इन स्थानों पर उम्मीदवार जनसभा के अलावा पोस्टर व बैनर लगा सकते हैं।


रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवि मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसभा एवं प्रचार गतिविधियों के लिए भट्टी गेट, निकट हरियाणा पब्लिक स्कूल, झज्जर,
सुरता वाली चक्की चौक, निकट चौगान माता,प्रेम मंदिर, मोहल्ला लाल खानिया, झज्जर तथा आदर्श नगर पार्क स्थान निर्धारित किए गए हैं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम


उन्होंने स्पष्ट किया कि इन निर्धारित स्थलों पर ही जनसभाओं का आयोजन एवं प्रचार सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


रिटर्निंग अधिकारी  ने सभी संबंधित पक्षों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है जिससे चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment