Haryana : हरियाणा का ये शहर होगा जगमग, लगेगी 32 हजार LED स्ट्रीट लाइटें; 6 करोड़ होंगे खर्च

Published On: February 11, 2026
Follow Us
32,000 LED streetlights to be installed in Palwal, Haryana

Haryana : हरियाणा के पलवल शहर को नगर परिषद ने पूरी तरह से रोशन करने के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पूरे शहर की गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों में 32,000 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही 30 हाई मास्ट लाइटें भी स्थापित की जाएंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जानें क्या है ये योजना?

नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन ने लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह प्लान बनाया है। शहर के कई इलाकों में रोशनी की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण रही है। अब, नई लाइटें हर इलाके को रोशन करेंगी।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

मार्च 2026 के तक लगाने का लक्ष्य

अधिकारियों का कहना है कि सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है. प्राथमिकता मुख्य सड़कों, ज्यादा आबादी वाले इलाकों और समस्या वाले क्षेत्रों को दी जाएगी. काम जल्द शुरू होगा और मार्च 2026 के अंत तक अधिकांश लाइटें लगाने का लक्ष्य है.

खर्च का बंटवारा इस प्रकार

करीब 1 करोड़ रुपये नगर परिषद अपने फंड से देगी, जबकि 5 करोड़ रुपये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से आएंगे. सभी 30 हाई मास्ट लाइटें पूरी तरह सीएसआर फंड से लगेंगी. ये लाइटें मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगाई जाएंगी, जहां रोशनी की सबसे ज्यादा जरूरत है.

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मिलेंगे कई फायदे

रात में यात्रा करना सुरक्षित और आसान हो जाएगा. स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और बाजार जाने वाले लोग अंधेरे से मुक्त होंगे. साथ ही बेहतर रोशनी से चोरी, छेड़छाड़ जैसी आपराधिक घटनाओं में कमी आने की संभावना है. शहरवासी लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे, और अब यह मांग पूरी होने जा रही है.

हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment