Haryana : हरियाणा में आएगी 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, सरकार ने दी मंजूरी

Published On: February 6, 2026
Follow Us
70 advanced life support ambulances will arrive in Haryana.

Haryana : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस खरीद को मंजूरी दे दी है। यह एंबुलेंस विशेष तौर पर एनसीआर के जिलों में तैनात की जाएगी। 33.78 करोड़ रुपये की ये सभी एंबुलेंस अगले कुछ महीनों में आ जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग कई एंबुलेंस को आउटसोर्स भी करेगा। इन एंबुलेंस को बाकी जिलों में तैनात किया जाएगा।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सभी जिलों में पांच से छह एंबुलेंस तैनात की जाए ताकि मरीजों को त्वरित लाभ मिल सके। इन एंबुलेंस को स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गई थी। यह एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं जो आपात स्थिति में मरीजों को राहत पहुंचाती हैं।

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

इन्हें मोबाइल आईसीयू भी कहा जाता है जो गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करती हैं। इनमें वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर और कार्डियक मॉनिटर जैसे उपकरण होते हैं। इन एम्बुलेंस में प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ होता है जो हृदय संबंधी समस्याओं या गंभीर दुर्घटनाओं में जीवन बचाने के लिए आपातकालीन दवाएं दे सकते हैं।

हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment