Haryana: हरियाणा में घर बैठे घर-दुकान खरीदने का सुनहरा मौका, जानें E-नीलामी का पूरा शेड्यूल

Published On: January 13, 2026
Follow Us
Golden opportunity to buy a house or shop

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में अब घर बैठे घर, दुकान खरीदने का सुनहरा मौका आया है। हरियाणा में नया साल संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।

जानकारी के मुताबिक, HSVP इस महीने के अंत में साल की पहली बड़ी ई-नीलामी (e-Auction) आयोजित करने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस नीलामी में आवासीय (Residential), वाणिज्यिक (Commercial) और संस्थागत (Institutional) संपत्तियों के लिए बोली लगाई जाएगी। Haryana News

जानें e-Auction का पूरा शेड्यूल

HSVP के प्रवक्ता के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों के लिए नीलामी की तिथियां इस प्रकार तय की गई हैं…

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

28 जनवरी: सभी जोन के आवासीय और वाणिज्यिक (वरीयता प्राप्त/Preferential) भूखंडों के साथ-साथ नर्सिंग होम, क्लिनिक और स्कूलों के लिए नीलामी होगी।

29 जनवरी: गुरुग्राम और रोहतक जोन में आवासीय और वाणिज्यिक (सामान्य) भूखंडों के लिए बोली लगेगी। Haryana News

30 जनवरी: फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जोन के सामान्य आवासीय और वाणिज्यिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी।

31 जनवरी: अस्पताल, होटल, संस्थान और बहुमंजिला इमारतों जैसी प्रमुख संपत्तियों की नीलामी होगी। Haryana News

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

नियमों में बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार, इस बार नीलामी के नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर, 2025 को ई-नीलामी नीति के खंड-4 में किए गए संशोधन के अनुसार, बड़ी संपत्तियों (जैसे- होटल, अस्पताल और बहुमंजिला इमारतें) की खरीद के लिए कम से कम दो बयाना राशि जमा करना अब अनिवार्य होगा। जानकारी के मुताबिक, इसके बिना इन प्रमुख स्थलों की नीलामी में भाग नहीं लिया जा सकेगा। Haryana News

सुबह शुरू होगी प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, सभी नीलामी सुबह 10:00 बजे से ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू होंगी। प्राधिकरण ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमों और शर्तों का पूरा विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

यहां संपर्क करें

मिली जानकारी के अनुसार, यदि किसी इच्छुक खरीदार को नीलामी प्रक्रिया या भूखंडों के विवरण के संबंध में कोई संदेह है, तो वे निम्नलिखित माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: Haryana News

वेबसाइट: [HSVP Official Website]
हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-3030

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment