Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले में टूटी माइनर, सैकड़ो एकड़ खेतों में पानी ही पानी

Published On: January 13, 2026
Follow Us
Broken minor in Sirsa district of Haryana

Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव निरबाण के समीप से गुजरने वाली गुड़िया खेड़ा माइनर अचानक टूट गई। जिससे सैकड़ो एकड़ फसल जल मग्न हो गई। और गांव निर्बाण के मिडिल स्कूल में भी पानी घुस गया।

जानकारी के मुताबिक, माइनर में करीब 20 फुट चौड़ी दरार आ गई। ग्रामीणों ने माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दे दी है। जानकारी के अनुसार गांव निर्बाण के मिडिल स्कूल के पास से गुजरने वाली गुड़िया खेड़ा माइनर नहर रात को अचानक टूट गई। Haryana News

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, किसानों ने बताया कि कल ही माइनर में पानी आया था और आते ही माइनर टूट गई जिससे उनकी फसल जल मग्न हो गई और जिन किसानों की बारी आगे है उनके खेत सूखे ही रह गए।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मिडिल स्कूल के पास नहर टूटने से जहां एक और खेतों में पानी भर गया वहीं मिडिल स्कूल में भी पानी घुसने लग गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दे दी है। सिंचाई विभाग द्वारा पीछे से नहर को बंद करवा कर दरार को पाटने का काम शुरू किया जाएगा। Haryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, देखें मौसम की पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से माइनर में पानी नहीं आ रहा था और जैसे ही कल पानी आया तो ग्रामीण किसानों को कुछ सिंचाई की आस होने लगी। लेकिन रात को फिर माइनर टूट गई जिससे जहां और एक माइनर के पास लगते खेतों में गेहूं व सरसों की फसल जल मग्न हो गई वहीं जिन किसानों की खेतों की बारी थी उनमें सिंचाई नहीं हो पाई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुड़िया खेड़ा माइनर राजकुमार सिंवर के खेत में टूटा ओट राजकुमार सिंवर के साथ लीलू कस्वां चानन कस्वां रोहतास जयदेव और पंचायती भूमि में पानी भर रहा है पानी का कुछ हिस्सा मिडल स्कूल में भी जा रहा है जिससे 2-3 एकड़ स्कूल की खाली पड़ी जमीन में पानी भर चूका है।

Haryana: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली एनडीए-प्रशिक्षित महिला फाइटर पायलट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment