Haryana: हरियाणा में इस गांव का सरपंच सस्पेंड, जाने वजह ?

Published On: January 16, 2026
Follow Us
Sarpanch of this village in Haryana suspended

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 10वीं की फर्जी मार्कशीट पर चुनाव लड़ने के आरोपी सरपंच को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सरपंच ने सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) तक खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन SC ने उसके केस को डिसमिस कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी को अंबाला कमिश्नर कोर्ट ने शाहाबाद के खरींडवा गांव के सरपंच पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, पवन कुमार ने साल 2022 में अपने गांव खरींडवा से सरपंची का चुनाव लड़ा था। पवन कुमार ने अपने नामांकन पत्र में CBSE की 10वीं क्लास की मार्कशीट लगाई थी। Haryana News

गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, करीब 300 वोट से जीत चुनाव जीतने पर पवन कुमार को गांव का सरपंच नियुक्त किया गया था। फर्जी मार्कशीट पर चुनाव लड़ने के मामले में पिछले सप्ताह आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। हालांकि पुलिस फर्जी मार्कशीट बनाने वाले की तलाश कर रही है। Haryana News

शिकायत

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार से चुनाव हारने वाले संजीव कुमार ने नवंबर 2022 में उपायुक्त कुरुक्षेत्र (DC) को एक शिकायत दी थी। संजीव कुमार ने सरपंच पवन कुमार पर 10वीं क्लास की फर्जी मार्कशीट बनवाने, चुनाव में झूठा शपथपत्र देने और तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया था।

फर्जी मिली मार्कशीट

जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन DC ने इस शिकायत की जांच कराई। जांच में पवन कुमार अपनी 10वीं की मार्कशीट को असली साबित नहीं कर पाए। इस पर 27 दिसंबर 2024 को तत्कालीन DC ने पवन कुमार को सरपंच पद से तुरंत हटाने ऑर्डर देकर सस्पेंड कर दिया, लेकिन पवन कुमार ने कोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया था। Haryana News

केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार ने 30 दिसंबर 2024 को पवन कुमार के खिलाफ बुरी नीयत से फर्जी मार्कशीट तैयार करने, सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और गलत तरीके से सरपंच पद हासिल करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत पर पुलिस ने पिछले साल जनवरी में थाना शाहाबाद में IPC की धारा 420,120-बी, 463, 465, 466, 467 और 471 के तहत FIR दर्ज की थी। Haryana News

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

फरार था

जानकारी के मुताबिक, थाना शाहाबाद के SHO जगदीश टामक ने बताया था कि कई दिनों से आरोपी पवन कुमार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश से पवन कुमार को 2 दिन के रिमांड पर लिया था।रिमांड पीरियड के बाद उसे कोर्ट के ऑर्डर से जेल भेज दिया था। Haryana News

लिया था स्टे

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने बताया कि DC के ऑर्डर के खिलाफ आरोपी ने सेशन कोर्ट में अपील डाली थी। जिसे सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था। तब आरोपी ने HC में अपील डालकर स्टे लिया था, लेकिन HC में आरोपी अपनी मार्कशीट को सही साबित नहीं कर पाया। Haryana News

गवाही

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, HC में CBSE के सचिव की गवाही हुई थी। सचिव ने आरोपी सरपंच की मार्कशीट को फर्जी करार दिया था। इस पर HC ने आरोपी की अपील को खारिज कर दिया था। तब पवन कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील डाली थी, लेकिन यहां से उसकी अपील डिसमिस हो गई। अब आरोपी सरपंच को कमिशनर की कोर्ट ने सस्पेंड किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment