Haryana: हरियाणा में मंदिर में चले जमकर लाठी-डंडे, महिलाओं समेत कई लोग हुए घायल

Published On: January 18, 2026
Follow Us
There was heavy lathi charge in the temple

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के समसपुर गांव में मंदिर के पुजारी की नियुक्ति को लेकर हुए बड़ा विवाद होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, पुजारी की नियुक्ति पर इस विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाएं समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। Haryana News

मतभेद

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

मिली जानकारी के अनुसार, समसपुर गांव स्थित मंदिर में पुजारी की नियुक्ति को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Haryana News

पुलिसकर्मी भी चोटिल

जानकारी के मुताबिक, झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि बीच-बचाव के दौरान पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। घटना के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

जांच की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, मामला दर्ज होने के बावजूद पीड़ित पक्ष प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े में शामिल एक हरियाणा पुलिस कर्मचारी उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे वे डरे हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। Haryana News

गश्त बढ़ाई

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment