Haryana: हरियाणा में अब बिना वाहन रुके ऐसे कटेगा टोल, लोगों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Published On: January 19, 2026
Follow Us
Major changes in the toll system

Haryana: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर आई है। हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन ड्राइवरों को अब Toll Tax चुकाने के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जानकारी के मुताबिक, टोल कलेक्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसके तहत चलती गाड़ियों से ही Toll Tax अपने आप कट जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए टोल प्लाजा और टोल बैरियर हटाने की तैयारी की जा रही है। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर आज इसका ट्रायल किया जाएगा।

चल रहा ट्रायल

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

जानकारी के मुताबिक, Toll Tax की इस नई व्यवस्था का ट्रायल हरियाणा और गुजरात में किया जा रहा है। नेशनल हाईवे पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद वाहन बिना किसी रुकावट के हाईवे से गुजर सकेंगे और Toll Tax ऑटोमैटिक तरीके से कट जाएगा। Haryana News

हाईटेक ओवरहेड सिस्टम

मिली जानकारी के अनुसार, मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम के तहत सड़क के ऊपर मॉडर्न तकनीक से लैस ओवरहेड सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें फास्टैग सेंसर, नंबर प्लेट रीडर कैमरे, लेजर कैमरे और वीडियो रिकॉर्डर शामिल हैं। सड़क के दोनों तरफ करीब 50 मीटर की दूरी पर ऐसे चार ओवरहेड सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि किसी भी वाहन की पहचान में चूक न हो। Haryana News

ऐसे कटेगा Toll Tax

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

जानकारी के मुताबिक, जब कोई वाहन हाईवे इन ओवरहेड सिस्टम के नीचे से गुजरेगा, तो आरएफ (RF) तकनीक के जरिए सिस्टम फास्टैग को रीड करेगा। साथ ही एनपीआर (NPR) कैमरे वाहन की नंबर प्लेट रीड कर वाहन नंबर की पहचान करेंगे। पहचान होते ही फास्टैग से Toll Tax अपने आप कट जाएगा। वाहन ड्राइवर को रुकने या लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस सिस्टम में लगे कैमरे वाहनों की स्पीड भी रिकॉर्ड करेंगे। यदि कोई वाहन ड्राइवर ओवर स्पीड करता है, तो 50 मीटर आगे लगे दूसरे सिस्टम से उसका टोल कटेगा और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उसे चालान भी भेजा जाएगा। Haryana News

टोल वसूली

जानकारी के मुताबिक, इस नई व्यवस्था के जरिए 100 फीसदी वाहनों से Toll Tax वसूली का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे टोल चोरी रुकेगी, जाम की समस्या खत्म होगी और वाहन ड्राइवरों का समय भी बचेगा।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment