Haryana: हरियाणा के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट!

Published On: January 19, 2026
Follow Us
Bomb threat to 4 schools in Haryana

Haryana: हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के चार बड़े और प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा Email मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, यह Email सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर प्राप्त हुआ। इससे स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। Email में 2.11 बजे ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। बच्चों की छुट्‌टी भी नहीं की गई। Haryana News

मिली धमकी

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे मेल के बाद अब तक तीन प्रमुख स्कूलों के नाम सामने आए हैं, जबकि कुछ अन्य को भी इसी तरह के मेल मिलने की सूचना है। इन स्कूलों में एसए जैन स्कूल (अंबाला सिटी), पुलिस डीएवी रिवरसाइड (अंबाला कैंट) और केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 (सैन्य क्षेत्र) में धमकी मिलने की सूचना की पुष्टि हो चुकी है। Haryana News

हाई अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, धमकी की गंभीरता को देखते हुए सैन्य क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के बाहर सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है। क्लास रूम, खेल के मैदान और स्कूल परिसर में खड़े वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। वहीं, डीएवी रिवरसाइड स्कूल की प्रिंसिपल सीमा ने बताया कि मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। हालांकि, शुरुआती सर्च ऑपरेशन में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। Haryana News

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

जानकारी के मुताबिक, अंबाला में महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लो के अनुसार, स्कूलों के बाहर PCR और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे किसी की शरारत मान रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा है। साइबर सेल की मदद से Email भेजने वाले के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक किया जा रहा है। Haryana News

चिंता का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह आई इस खबर के बाद कई अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और स्कूलों के बाहर जमा होने शुरू हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment