Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार

Published On: January 20, 2026
Follow Us
Woman clerk arrested in Haryana for taking

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर में अस्पताल निर्माण से संबंधित NOC जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में ACB ने कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण विभाग में तैनात महिला क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने मंगलवार शाम को क्लर्क दिव्या को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जिला करनाल के गांव घरौंदा निवासी रिंकू यमुनानगर शहर के रेलवे रोड पर प्रभु अस्पताल का निर्माण कर रहा है। अस्पताल निर्माण के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग से NOC अनिवार्य थी, जिसके लिए रिंकू ने विभाग में आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि NOC जारी करने के बदले क्लर्क दिव्या ने 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की और फाइल आगे बढ़ाने का दबाव बनाया। Haryana News

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

पूछताछ जारी

जानकारी के मुताबिक, रिश्वतखोरी से परेशान रिंकू ने मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद ACB ने जाल बिछाया। तय रणनीति के तहत मंगलवार शाम को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ आरोपी क्लर्क के पास भेजा गया। जैसे ही क्लर्क ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, पहले से तैनात ACB टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। Haryana News

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

मिली जानकारी के अनुसार, ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में विभाग के अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल थे या नहीं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ACB अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment