Haryana: हरियाणा में फर्जी साइन से बड़ा कांड, HDFC बैंक मैनेजर समेत 3 कर्मियों पर FIR

Published On: January 21, 2026
Follow Us
Big scandal due to fake signature in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला स्थित बरवाला में बैंक कर्मचारियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर ग्राहक के विश्वास के साथ छल करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, HDFC बैंक के कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला द्वारा गिरवी रखे गए सोने का लोन अपनी मर्जी से चुकाकर Gold निकाल लिया। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला पुलिस को अंबाला के सेक्टर-9 में रहने वाली महिला नीतू रानी ने बताया कि उसने 2 मई 2024 को पंचकूला के बरवाला की HDFC ब्रांच से 3 लाख 77 हजार 121 रुपए का लोन लिया। जिसकी एवज में उसने अपना Gold गिरवी रखा था।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि 6 मई 2025 को उसकी अनुमति के बिना Gold Loan क्लोज कर दिया गया और उसकी ज्वेलरी बैंक मैनेजर विकास जैन, लाकर कस्टोडियन रणवीर सिंह, इसी ब्रांच में काम कर चुकी अर्पणा ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। Haryana News

फर्जी सिग्नेचर

जानकारी के मुताबिक, अर्पणा ने मेरे फर्जी सिग्नेचर मारकर Gold Loan क्लोज कर Gold रिलीज करवा लिया। क्रेडिट कार्ड का भी बिल 1 लाख 20 हजार रुपए लगभग है। जिसे रणवीर सिंह ने इस्तेमाल किया है और उसे क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बैंक की सुरक्षा एवं प्रक्रिया में भारी लापरवाही को दर्शाती हैं। यह भी दर्शाता है कि बैंक के कर्मचारी अपने पद का गलत फायदा उठाकर Gold Loan को बंद करने एवं Gold रिलीज करने में पद का फायदा उठाएं। Haryana News

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

मामला दर्ज : SHO

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीमंदिर थाना के SHO रामपाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद धारा 316(2), 318(4) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बैंक से रिकॉर्ड लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment