Haryana: हरियाणा में भ्रष्ट अफसरों-कर्मचारियों की लिस्ट होगी तैयार, ACB करेगी बड़ी कार्रवाई

Published On: January 7, 2026
Follow Us
Haryana: A list of corrupt officers and employees

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी पर शिकंजा कसने की दिशा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने बड़ा कदम उठाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनता से सीधे या परोक्ष रूप से रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब बाकायदा पहचान कर उनकी सत्यापित लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसे सरकार को सौंपा जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, SV&ACB न केवल भ्रष्ट छवि वाले अधिकारियों को चिह्नित करेगी बल्कि ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को संरक्षण व सम्मान देने की भी सिफारिश करेगी। इससे पहले प्रदेश में भ्रष्ट पटवारियों की सूची भी तैयार की जा चुकी है।

तय हुई सख्त रणनीति

Good news for students in Haryana! Now
Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए खुशखबरी ! अब जितने ज्यादा नंबर उतना ज्यादा मिलेगा पैसा

मिली जानकारी के अनुसार, SV&ACB प्रमुख अरशिंदर चावला ने मंगलवार को प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में ACB की प्राथमिकताओं, कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति को लेकर स्पष्ट, सख्त और समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए गए। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से मंथन किया गया। Haryana News

संरक्षण और सम्मान

जानकारी के मुताबिक, बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चावला ने निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारियों से नियमित संवाद बनाए रखा जाए, उन्हें प्रशासनिक संरक्षण दिया जाए और समय-समय पर उनके अच्छे कार्यों को सार्वजनिक रूप से सराहा व पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने कहा कि ईमानदार अधिकारियों को सम्मान और प्रोत्साहन देना ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को सबसे मजबूत बनाता है। Haryana News

उपयोग पर जोर

Now there is no need to go to the market to sell vegetablesNow there is no need to go to the market to sell vegetables
Haryana: अब सब्जियां बेचने के लिए बाजार जाने की नहीं जरूरत, अब सरकार देगी सही दाम, जाने नई योजना ?

मिली जानकारी के अनुसार, ACB प्रमुख ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी अधिकारियों का टेक-सेवी होना अनिवार्य है। जानकारी के मुताबिक, आधुनिक तकनीकी उपकरण न केवल ट्रैप मामलों को सशक्त और साक्ष्य-समृद्ध बनाते हैं, बल्कि न्यायालय में प्रभावी पैरवी और त्वरित निपटारे में भी अहम भूमिका निभाते हैं। Haryana News

रडार पर

जानकारी के मुताबिक, अरशिंदर चावला ने कहा कि हर जिले में कुछ ऐसे अधिकारी और कर्मचारी होते हैं, जिनकी छवि सर्वविदित रूप से भ्रष्ट होती है और जो बिना रिश्वत के काम करने से साफ इन्कार करते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सरकारी व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले तत्वों की विस्तृत, अपडेटेड और सत्यापित सूची तैयार की जाए। मिली जानकारी के अनुसार, चावला ने दो टूक कहा कि भ्रष्टाचारियों को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। आज नहीं तो कल वे कानून के शिकंजे में होंगे। Haryana News

ईमानदारी को मिले बढ़ावा

Big news for the people of Haryana
Haryana: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, चावला ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था को शुद्ध करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि रिश्वतखोरी में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सुनियोजित, गोपनीय और तकनीकी रूप से मजबूत ट्रैप योजनाएं बनाई जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न रहे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों में कानून का ऐसा खौफ होना चाहिए, जिससे ईमानदार अधिकारी बिना दबाव और भय के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment