PNB में 5,138 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे होगा चयन; जानें सभी डिटेल्स

Published On: February 7, 2026
Follow Us
PNB is recruiting for 5,138 positions in 2026.

PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत देश भर की विभिन्न शाखाओं में कुल 5,138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह एक साल का ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा, जिसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को बैंक के कामकाज का अनुभव और मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

जरूरी तारीखें

PNB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। बैंक ने इसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा मार्च 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित करने का लक्ष्य रखा है।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 तक आवेदक की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, जहां के लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को उनकी पोस्टिंग के आधार पर मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं में तैनात प्रशिक्षुओं को 12,300 रुपये प्रति माह, जबकि मेट्रो शहरों की शाखाओं में तैनात होने वालों को 15,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC और EWS (पुरुष) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹944 रुपए देने होंगे। वहीं, सामान्य, OBC और EWS महिला उम्मीदवारों को ₹708 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹236 देना होगा।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

चयन प्रक्रिया

PNB अपरेंटिस के लिए चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले स्थानीय भाषा टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य/वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड के साथ-साथ कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment