Haryana: हरियाणा के सिरसा रेलवे विभाग में महिला हेड TC सस्पेंड, जाने वजह ?

Published On: February 21, 2026
Follow Us
A female head of the railway department in Sirsa

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हिसार रेलवे जंक्शन में कार्यरत सीनियर टिकट कलेक्टर (TC) हरिकिशन मामले में सिरसा में भी गाज गिरी है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सिरसा रेलवे विभाग में कार्यरत महिला हेड टिकट कलेक्टर (TC) को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई रेलवे विभाग की ओर से यातायात इंस्पेक्टर (TI) की रिपोर्ट पर की गई है। महिला हेड TC पर अनियमिताएं बरतने के आरोप हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, TC हरिकिशन द्वारा जो जुर्माना राशि वसूली जाती थी। उसकी सुपरविजन नहीं की गई कि उसके पास कितना कैश आया है और जमा करवाया है या नहीं। महिला हेड TC की भी कुछ समय पहले ही सिरसा में पोस्टिंग हुई थी। इससे पहले अन्य हेड TC थे। वो भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। महिला हेड TC भी खुद टीम के साथ कई बार बिना टिकट वालों से जुर्माना राशि लेती थी। Haryana News

हरियाणा में 9 नई स्वास्थ्य परियोजनाओं की होगी शुरुआत, CM सैनी करेंगे उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक, इसकी रेलवे विभाग जोधपुर की ओर से विभागीय जांच करवाई जा रही है। TC हरिकिशन द्वारा हिसार में 17 लाख का गबन का मामला सामने आने के बाद जांच तेज हो गई है। विभाग के अनुसार, जहां-जहां पर हरिकिशन की पोस्टिंग रही है, वहां पर जांच करवाई जा रही है। इससे जुड़ा सिरसा में शक गहरा ज्यादा गया है, क्योंकि जुर्माना राशि का करीब 10 से 15 लाख रुपए कैश रेलवे लेखा कार्यालय में जमा नहीं करवाया गया है। Haryana News

A female head of the railway department in Sirsa

कार्रवाई

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में 14 नए इंडस्ट्री आधारित कोर्स की करेगी शुरुआत

मिली जानकारी के अनुसार, सिरसा रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि ये कार्रवाई विभाग की ओर से की गई है। स्टाफ पिंकी सस्पेंड की गई है। अनियमिताएं बरतने का मामला है।

ये हुई पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, रेलवे पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि सीनियर TC हरिकिशन ने जून 2025 से जनवरी 2026 तक 17 लाख 610 रुपए की राशि का दुरुपयोग किया। यह राशि रेलवे राजस्व की थी, जिसे जमा नहीं करवाया गया। हिसार स्टेशन अधीक्षक ने इस संबंध में DSP हिसार और अंबाला छावनी रेलवे को मेल भेजकर सूचना दी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। Haryana News

सिरसा के 14 सरकारी स्कूल बनेंगे CM एक्सीलेंस स्कूल, अंग्रेजी माध्यम पर जोर

मिली जानकारी के अनुसार, इसे लेकर जोधपुर से यातायात इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने हिसार और सिरसा रेलवे जंक्शन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment