Haryana: हरियाणा में इन लोगों पर दर्ज होगी FIR, सरकार ने दिए ये सख्त निर्देश

Published On: January 8, 2026
Follow Us
FIR will be filed against these people in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने बेसहारा गोवंश की समस्या पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू गोवंश (गाय, बैल) को सड़कों पर खुला छोड़ेगा तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस निर्णय का उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं, ट्रैफिक जाम और जनसुरक्षा के खतरे को कम करना है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्थानीय प्रशासन को सख्त निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले पशु मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गोवंश मालिकों को अपने पशुओं की उचित देखरेख करनी होगी। गोवंश को खुला छोड़ना गैरकानूनी माना जाएगा। Haryana News

बेसहारा गोवंश

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में 686 गोशाला हैं। गौ सेवा आयोग के गठन सड़कों पर घूमने वाले गोवंश और नंदियों को गोशालाओं तक पहुंचाने का काम तेज गति से किया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले पशुओं की संख्या डेढ़ लाख के आसपास थी, लेकिन अब यह घटकर 30 हजार के आसपास रह गई है। Haryana News

Good news for students in Haryana! Now
Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए खुशखबरी ! अब जितने ज्यादा नंबर उतना ज्यादा मिलेगा पैसा

मिली जानकारी के अनुसार, इन्हें भी धीरे धीरे करके गोशाला तक पहुंचाया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम, पालिका और पंचायत स्तर पर मौजिज व्यक्तियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

शिकायतें

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने पशु क्रूरता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के तीन जिलों गुरुग्राम, हिसार और पंचकूला में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के अनुसार दर्ज मामलों में पशुओं को खुले में छोड़ना, समय पर चारा-पानी न देना और अमानवीय व्यवहार जैसी शिकायतें शामिल हैं। इन शिकायतों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। Haryana News

FIR

Now there is no need to go to the market to sell vegetablesNow there is no need to go to the market to sell vegetables
Haryana: अब सब्जियां बेचने के लिए बाजार जाने की नहीं जरूरत, अब सरकार देगी सही दाम, जाने नई योजना ?

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के साथ किसी भी तरह की क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। खास बात यह है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले ऐसे मालिकों पर दो बार जुर्माने की कार्यवाही की जाती है। तीसरी दफा FIR दर्ज होती है। Haryana News

निगरानी

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा-पंजाब सीमा समेत अन्य राज्यों की सीमाओं पर बेसहारा पशुओं की अवैध एंट्री को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। हाल ही में सामने आए मामलों में यह बात उजागर हुई है कि कुछ लोग जानबूझकर अपने आवारा पशुओं को हरियाणा सीमा में छोड़ रहे हैं। जिससे न केवल सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है बल्कि किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों के सरपंचों और स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे मामलों पर नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर FIR दर्ज करें। इसके अलावा CCTV कैमरों की मदद से सीमाओं की निगरानी भी तेज कर दी गई है।

Big news for the people of Haryana
Haryana: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment