Haryana: हरियाणा में पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज, ये बड़ी वजह आई सामने ?

Published On: January 8, 2026
Follow Us
FIR lodged against policeman in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिला के गांव धारनियां में एक पुलिस कर्मचारी ने पागल कुत्ते पर गोली चला दी, इसके बाद गोली ईंट से टकराने के बाद दो एकड़ दूर खड़े व्यक्ति को जा लगी।

इससे व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, जिस पर घायल व्यक्ति को पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया और अब उसका उपचार हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिरसा निवासी पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार गांव धारनियां में मकान बनाने का कार्य कर रहा है। वहीं 2 एकड़ दूर इंद्रपाल अपने खेत में कार्य कर रहा था। इस दौरान एक पागल कुत्ता आ गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कर्मचारी ने प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी, जो कुत्ते को लगने की बजाए ईंट पर जाकर लगी। गोली ईंट से टकराकर 2 एकड़ दूर खड़े इंद्रपाल के कंधे पर लगी।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment