Success Story: किसान के बेटे ने UPSC में लहराया परचम, अंतिम प्रयास में 717वीं रैंक की हासिल

Published On: March 8, 2026
Follow Us
Farmer's son hoists the flag in UPSC

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग ने 2025 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में पानीपत जिले के गांव बड़ौली निवासी मोहित मिट्टान ने संघ UPSC की परीक्षा में 717वीं रैंक हासिल की है। ऐसा कर मोहित ने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मोहित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार मोहित ने पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव में ही की, इसके बाद छठी कक्षा में पानीपत स्थित आर्य बाल भारती स्कूल में दाखिला लिया। यहीं से उन्होंने बाहरवीं कक्षा तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र से स्नातक की डिग्री हासिल की।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

उन्होंने MMC की परीक्षा भी दी है। परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने पर मोहित ने बताया कि UPSC के लिए यह उनका अंतिम प्रयास था। इससे पहले भी उन्होंने परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार कड़ी मेहनत करते रहे और कामयाबी हासिल की।

मोहित ने अपनी तैयारी मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से की। बताया कि पहले के प्रयासों में असफलता मिलने के कारण उनका आत्मविश्वास कुछ कम हो गया था, लेकिन परिवार के सहयोग और हौसला बढ़ाने से उन्होंने दोबारा पूरी मेहनत के साथ तैयारी शुरू की और अंतत: सफलता हासिल की।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

पिता है किसान

मोहित के पिता ओमप्रकाश किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। इसके बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उनके पिता ने उनकी पढ़ाई के लिए ऋण लेकर भी सहयोग किया। उनकी माता गृहिणी हैं और घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करती रहीं। मोहित का एक जुड़वा भाई भी है, जो पढ़ाई कर रहा है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment